Delhi Election: BJP का संकल्प पत्र पार्ट-3 जारी, अमित शाह का केजरीवाल पर निशाना, कहा- मासूम सा चेहरा लेकर झूठ बोलने आ जाते हैं

By अभिनय आकाश | Jan 25, 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र नई दिल्ली में जारी किया गया। अमित शाह ने कहा कि आज दिल्ली 2025 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र का अंतिम हिस्सा जारी करने के लिए मैं आप सबके सामने उपस्थित हुआ हूं। जैसे कि भाजपा की परंपरा है, हम चुनाव को बहुत गंभीरता से लेते हैं, चुनाव को जनसंपर्क का माध्यम भी मानते हैं। और चुनावों के माध्यम से बनने वाली सरकारों के नीति निर्धारण को निश्चित करने के लिए हम जनता के बीच जाकर चुनाव में भाजपा से उनकी क्या अपेक्षा है, ये जानकारी भी एकत्र करते हैं। भाजपा के लिए संकल्प पत्र विश्वास का सवाल होता है और करने वाले कामों की सूची होता है। ये कोरे वादे नहीं होते हैं।

इसे भी पढ़ें: 'मैं फेल हो गया, मुझे वोट...', Parvesh Verma ने यमुना नदी में डुबाया Arvind Kejriwal का कटआउट

अमित शाह ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा और कहा कि केजरीवाल जो वादे करते हैं, वो पूरे नहीं करते। बीजेपी जितने भी चुनाव में वादे किए उनको पूरा किया है। बीजेपी ने सभी वर्गों को ध्यान में रखकर ये संकल्प पत्र तैयार किया है। दिल्ली के बजट को देखकर समझ कर ये संकल्प पत्र जारी किया है।  केजरीवाल वादे करते हैं लेकिन पूरे नहीं करते और मासूम सा चेहरा लेकर आ जाते हैं।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान