कांग्रेस पर भड़के दिनेश शर्मा, बोले- भाजपा करती है अपने बुजुर्ग नेताओं का सम्मान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2019

लखनऊ। लोकसभा चुनावों में वरिष्ठ पार्टी नेताओं को भारतीय जनता पार्टी से किनारे करने के आरोपों के बीच पार्टी ने सोमवार को पलटवार करते हुये कहा कि केवल भाजपा ही बुजुर्ग नेताओं का सम्मान करती है। प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता पीवी नरसिम्हाराव के देहांत के बाद क्या हुआ सब जानते है। कोई भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने तक नही गया। कुछ ऐसा ही हाल पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सीताराम केसरी के साथ हुआ। क्या अब वे (कांग्रेस) हमें सिखायेंगी कि आखिर हमें बुजुर्गो का सम्मान कैसे करना चाहियें। यह कांग्रेस ही है जो अपने बुजुर्ग नेताओं को एक समय आने पर दूर कर देती है।

इसे भी पढ़ें: EVM पर विपक्ष फिर हमलावर, 21 दल करेंगे SC का रुख

उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन हुआ था तो उनके अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पैदल चल कर गये। इसी तरह भाजपा अपने सभी बुजुर्गो का सम्मान करती है। अटल जी और आडवाणी जी दोनो हमारे लिये आदर्श है।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana