राहुल के बयान पर भाजपा का पलटवार, गौरव भाटिया बोले- मोदी से नफरत करते-करते वो भारत के खिलाफ ही व्यक्तव्य देने लगे

By अंकित सिंह | May 21, 2022

राहुल गांधी लंदन में हैं और उन्होंने कैंब्रिज विश्वविद्यालय के आइडियाज फॉर इंडिया सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। अब इसी को लेकर भाजपा की ओर से भी पलटवार किया गया है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राहुल गांधी लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की सेमिनार में जाते हैं वहां जाकर देश की छवि को धूमिल करते हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि ये आदत हो गई है राहुल गांधी और गांधी परिवार की वो मोदी जी से नफरत करते-करते वो भारत माता के खिलाफ ही व्यक्तव्य देने लगे हैं।

 

इसे भी पढ़ें: पिता को याद कर भावुक हुए राहुल गांधी, ट्वीट कर लिखा- मैं उनकी कमी हमेशा महसूस करता हूं


गौरव भाटिया ने आगे कहा कि आप भाजपा का विरोध कर सकते हैं, स्वस्थ्य राजनीति का ये एक हिस्सा है। लेकिन आप हमारे देश के लिए अपशब्द कहेंगे, बेबुनियाद आरोप लगाएंगे तो ना केवल भाजपा इसका पुरजोर तरीके से विरोध करेगी बल्कि देश की जनता भी इसका विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि एक हताश कांग्रेस और उसके विफल नेता राहुल गांधी जब भी विदेशी की धरती पर जाते हैं, चाहे वो लंदन हो, अमेरिका हो, सिंगापुर हो उनके व्यक्तव्य कहीं न कहीं ये दर्शाते हैं कि आज की कांग्रेस पार्टी 1984 से लेकर अब तक, देश में आग लगाने, सौहार्द बिगाडने में लगी है।

 

इसे भी पढ़ें: Breaking: लंदन में बोले राहुल गांधी- भारत अच्छी स्थिति में नहीं, भाजपा ने चारों तरफ छिड़क रखा है केरोसिन


राहुल गांधी के मिट्टी का तेल छिड़कने वाले बयान पर भाजपा नेता ने कहा कि मिट्टी का तेल तो कांग्रेस पार्टी छिड़कती है। 1984 का जो नरसंहार हुआ, कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कत्लेआम करवाया, उस मिट्टी के तेल को डालने वाले कांग्रेस के ही नेता थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी ने दूसरी आपत्तिजनक टिप्पणी जो की है उसमें उन्होंने कहा है कि भारत में पाकिस्तान जैसे हालात हैं। जब से भारत आजाद हुआ, सरकार किसी भी पार्टी की रही हो लेकिन लोकतंत्र का राज भारत में रहा और पकिस्तान वो मुल्क है जो आजादी के 75 वर्ष में आधे समय तानाशाह हुकूमत रही है।

 

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन में जो हो रहा है कुछ वैसी ही स्थिति लद्दाख में है : राहुल गांधी


राहुल का भाजपा पर हमला

राहुल ने दावा किया था कि भारत अच्छी स्थिति में नहीं है। भाजपा ने पूरे देश में किरोसिन फैला दिया है। आपको एक चिंगारी चाहिए और हम बड़ी मुसीबत में पड़ जाएंगे। मुझे लगता है कि यह विपक्ष की भी जिम्मेदारी है, कांग्रेस - जो लोगों, समुदायों, राज्यों और धर्मों को एक साथ लाती है। हमें इस तापमान को ठंडा करने की जरूरत है क्योंकि अगर यह तापमान ठंडा नहीं हुआ तो चीजें गलत हो सकती हैं। अपने बयान में राहुल गांधी ने कहा कि हमारे पास एक ऐसा भारत है जहां अलग-अलग विचार रखे जा सकते हैं पर हम बातचीत कर सकते हैं। लेकिन आज हमें बांटने की कोशिश की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Loksabha Elections 2024: तीसरे चरण में इन पूर्व मुख्यमंत्रियों की किस्मत का होने वाला है फैसला, जनता ईवीएम में करेगी बंद

Loksabha Elections 2024: मुलायम परिवार के तीन सदस्यों की किस्मत दांव पर, UP में 10 सीटों पर जारी है मतदान

Loksabha Election 2024| PM Modi ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में डाला वोट, फिर पहुंचे लोगों के बीच

Darsh Amavasya 2024: दर्श अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए करें पिंडदान, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व