भाजपा-आरएसएस आज की ‘‘मंथरा और कैकेयी’’ हैं: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में इस बार भी राम मंदिर निर्माण के वादा किए जाने को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी एवं आरएसएस ‘‘आज के दौर की मंथरा और कैकेयी’’ हैं जिन्होंने भगवान राम को 30 वर्षों से वनवास भेज रखा है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘कैकेयी और मंथरा ने तो भगवान राम को 14 साल के लिए वनवास भेजा था। आज की मंथरा और कैकेयी कौन हैं? भाजपा और आरएसएस हैं। इन्होंने 30 साल से भगवान राम को वनवास भिजवा रखा है। ये लोग हर बार चुनाव से पहले भगवान राम के मंदिर को घोषणापत्र में वापस लाते हैं और अपना राजतिलक होने के बाद उनको वापस वनवास भेज देते हैं। देश इनके छल और कपट को पहचान चुका है।’’

इसे भी पढ़ें: ममता ने मोदी को फासीवादी लुटेरा बताया, भाजपा ने कहा- जनता देगी करारा जवाब

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ भाजपा के लोग गुजरात जाएंगे तो पटेल और गैर पटेल की राजनीति करेंगे। वे महाराष्ट्र जाएंगे तो मराठा और गैर मराठा की राजनीति करेंगे। वे राजस्थान जाएंगे तो वहाँ गुर्जर बनाम राजपूत की राजनीति करेंगे। वे पंजाब जाएंगे तो वहाँ हिंदू बनाम सिख की राजनीति करेंगे। वे हरियाणा आएंगे तो जाट बनाम गैर जाट की राजनीति करेंगे। वे उत्तर प्रदेश जाएंगे तो मुस्लिम बनाम हिंदू की राजनीति करेंगे। ऐसे लोगों को सिरे से खारिज करना ही सही है, इसलिए अब होगा ‘न्याय’।’

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!