विपक्षी विधायकों को ‘‘तोड़ने’’ के भाजपा के प्रयासों से उसकी असुरक्षा दिखती है: राकांपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2019

मुंबई। विपक्षी विधायकों को अपने पाले में लाने के भाजपा के कथित प्रयासों के बीच राकांपा ने बुधवार को कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के इस कदम से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले उसकी ‘असुरक्षा’ प्रदर्शित होती है। महाराष्ट्र राकांपा के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि भाजपा को नहीं लगता कि लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य के 225 विधानसभा क्षेत्रों में उसकी बढ़त ‘वास्तविक’ है। इसलिए वह विपक्षी विधायकों को ‘‘तोड़ने का प्रयास’’ कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस का आरोप, हमारे विधायकों को अपने पाले में करना चाह रही भाजपा

उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के नेतृत्व पर राकांपा के प्रतिनिधियों का पूरा भरोसा है और उनमें से कोई भी भाजपा में नहीं जाएगा। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत राजग की भारी जीत के बाद कांग्रेस और राकांपा के कुछ विधायकों के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगायी गयी हैं।

 

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने बलात्कार पीड़िता के माता-पिता के मन बदलने पर गर्भपात का आदेश वापस लिया

Gurpatwant Singh Pannun की हत्या की साजिश में शामिल थे रॉ ऑफिसर? अमेरिकी रिपोर्ट में दावा, भारत ने अब किया करारा पलटवार

Adolf Hitler Death Anniversary: दुनिया के सबसे बड़े तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने अपने लिए चुनी थी कायरों वाली मौत

Priyanka Gandhi Will Not Contest Elections | प्रियंका गांधी वाड्रा के आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है, सूत्रों ने दी जानकारी