शराब कंपनियां-वितरकों में सांठगांठ, भाजपा ने कहा- आबकारी नीति पर साफ शब्दों में जवाब दें केजरीवाल

By अंकित सिंह | Aug 23, 2022

दिल्ली में शराब नीति को लेकर भाजपा लगातार आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमलावर है। आज एक बार फिर से भाजपा ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि दिल्ली में आबकारी नीति में गड़बड़ी की गई है। दिल्ली में शराब नीति में बड़ा घोटाला हुआ है। शराब कंपनियां और वितरकों में सांठगांठ है। भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि नई शराब नीति में तय मानकों का पालन नहीं हुआ है। नई शराब नीति पर केजरीवाल को जवाब देना चाहिए। उन्होंने निशाना साधते हुए ना ईमानदारी, ना बिरादरी, अब आबकारी नीति पर जवाब दें केजरीवाल। शराब उत्पादक और वितरक एक नहीं हो सकते हैं। एक कंपनी को 3 जून का वितरण दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली आबकारी नीति मामले में गृह मंत्रालय ने की बड़ी कार्रवाई, आरव गोपी कृष्णा और आनंद तिवारी को किया निलंबित

केजरीवाल ‘बड़े झूठे’: अनुराग ठाकुर

इससे पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ‘‘बड़े झूठे’’ और उनके मंत्री ‘‘बहुत बड़े झूठे’’ हैं। ठाकुर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया के इस दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें आप को तोड़ने पर मुख्यमंत्री पद की पेशकश की थी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने दावा किया है कि भाजपा ने उनसे इस पेशकश के साथ संपर्क किया था कि अगर वह भाजपा में शामिल हो जाते हैं और आप को तोड़ देते हैं तो उनके खिलाफ सभी मामलों को बंद कर दिया जाएगा। सिसोदिया दिल्ली आबकारी नीति के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज प्राथमिकी में नामजद 15 लोगों में शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra