भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश भर में मनायेगा वाल्मीकि जयंती

By दिनेश शुक्ल | Oct 30, 2020

भोपाल। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज केरो ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को मोर्चा प्रदेश के सभी 56 संगठनात्मक जिलों सहित विधानसभा क्षेत्र में वाल्मीकि जयंती के कार्यक्रम आयोजित करेगा। इस अवसर पर समाज के विद्यार्थी एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों सहित समाजसेवियो का सम्मान किया जावेगा एवं मोर्चा द्वारा तय वक्ताओं द्वारा महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर ग्वालियर में अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा में मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो सहित मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यगण विभिन्न जिले एवं विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय