भाजपा- शिवसेना का खून और हिंदुत्व एक है: चंद्रकांत पाटिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2019

पुणे। भाजपा और शिवसेना का ‘‘खून और हिंदुत्व’’ एक है और उन्हें फिर एक साथ आकर सरकार बनाना चाहिए। यह बात बुधवार को यहां महाराष्ट्र भाजपा के नेता चंद्रकांत पाटिल ने कही। शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी ने एक दिन पहले कहा था कि उनकी पार्टी और भाजपा निकट भविष्य में एक साथ आ सकते हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के कुछ दिनों बाद दोनों दल अलग हो गए थे।

पाटिल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा और शिवसेना पिछले 30 वर्षों से नैसर्गिक सहयोगी हैं। उनका खून और हिंदुत्व एक है... दलों को एक साथ आना चाहिए और सरकार बनानी चाहिए। (महाराष्ट्र) में सरकार मिलकर बनानी चाहिए थी क्योंकि जनादेश इन्हीं दोनों दलों के पक्ष में था।’’भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि मनोहर जोशी ने क्या कहा था, इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।

इसे भी पढ़ें: राज्यों को जीएसटी बकाये के भुगतान की मांग पर शिवसेना और टीआरएस ने लोकसभा में नारेबाजी की

पाटिल ने कहा, ‘‘मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है लेकिन उम्मीद है। यह (शिवसेना और भाजपा के एक साथ आने) उम्मीद है। मुझे नहीं पता कि यह होगा या नहीं (फिर से गठबंधन)।’’ यह पूछने पर कि क्या शिवसेना के लिए दरवाजे अब भी खुले हुए हैं तो पाटिल ने कहा, ‘‘उस समय भी दरवाजे खुले हुए थे।’’ शिवसेना ने पिछले महीने भाजपा से संबंध तोड़कर कांग्रेस और राकांपा के साथ गठबंधन सरकार बनाई थी। यह पूछने पर कि भाजपा नेता और पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे अब भी नाराज हैं और अलग राह पकड़ सकती हैं तो पाटिल ने कहा कि कोई भी पार्टी नहीं छोड़ेगा।

प्रमुख खबरें

DMRC की चेतावनी: Delhi Metro के पास पतंग उड़ाना जानलेवा, Independence Day से पहले Advisory

Arunachal में चीनी घुसपैठ की अफवाह, एक्शन में सरकार, जयशंकर-राजनाथ के बीच हुई मीटिंग में क्या हुई बात?

खेल शुरु! अचानक NSA डोभाल के साथ अमेरिकी राजदूत की सीक्रेट मीटिंग

Assam Flood: CM Sarma ने किया 1000 करोड़ के महापैकेज का ऐलान, पीड़ितों को हरसंभव मदद!