Maharashtra Politics: आगामी सभी चुनाव मिलकर लड़ेंगी भाजपा-शिवसेना, संजय राउत ने दी ये प्रतिक्रिया

By अभिनय आकाश | Jun 05, 2023

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को घोषणा की कि शिवसेना और भाजपा ने आगामी 2024 लोकसभा चुनाव, राज्य विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनाव सहित सभी चुनाव संयुक्त रूप से लड़ने का फैसला किया है। नई दिल्ली में शिंदे, डिप्टी सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और गृह मंत्री अमित शाह के बीच एक बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया।

इसे भी पढ़ें: Manipur Violence: मणिपुर दौरे के बाद Amit Shah ने की अपील, NH-2 से अवरोधों को हटाने का किया अनुरोध

हमें विभिन्न परियोजनाओं के लिए हमेशा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मार्गदर्शन मिला है। सहकारिता क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए हमने शाह से मुलाकात की। यह दौरा राज्य में शिंदे-फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार के एक साल पूरा होने से पहले हो रहा है। पूरे मामले पर उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पहले आलाकमान महाराष्ट्र में था लेकिन अब शिंदे का आलाकमान दिल्ली में है। वह बाला साहेब और शिवसेना की बात करते हैं लेकिन दिल्ली में 'मुजरा' करते हैं। असली शिवसेना कभी किसी के आगे नहीं झुकी। एक साल हो गया लेकिन कैबिनेट विस्तार नहीं हुआ, इससे पता चलता है कि यह सरकार जा रही है।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय