नुपुर पर न्यायालय की टिप्पणी से भाजपा का सिर शर्म से झुक जाना चाहिए: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निलंबित नेता नुपुर शर्मा को फटकार लगाए जाने के बाद शुक्रवार को कहा कि शीर्ष अदालत ने सही कहा है कि इस प्रकरण में भावनाएं भड़काने के लिए सिर्फ नुपुर जिम्मेदार हैं तथा ऐसे में भाजपा का सिर शर्म से झुक जाना चाहिए। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान में यह भी कहा कि उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी से ‘विभाजनकारी विचाधाराओं’ के खिलाफ लड़ने के कांग्रेस के संकल्प को बल मिला है।

सर्वोच्च न्यायालय की ये टिप्पणी सारे देश की भावनाओं को प्रतिबिंबित करती है, जिस से सत्तारूढ़ दल को अपना सिर शर्म से झुका लेना चाहिए।’’ रमेश ने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय ने सरकार को आईना दिखाते हुए इसके कदमों के मौलिक भद्देपन को उजागर किया है। यह किसी से छिपा हुआ नहीं है कि भाजपा सांप्रदायिक भावनाएं भड़काकर चुनावी लाभ प्राप्त करना चाहती है। आज न्यायालय ने उन सभी लोगों के संकल्प को सुदृढ़ किया है, जो इन विध्वंसक रूप से विभाजनकारी विचारधाराओं के विरुद्ध लड़ रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ध्रुवीकरण में संलिप्त ऐसी राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी, जो राजनीतिक लाभ के लिए राष्ट्र को अराजकता के अंधेरे में झोंकना चाहती हैं और सभी भारतीय नागरिकों को अपने कृत्यों के परिणाम भुगतने के लिए मजबूर करना चाहती हैं।’’

उच्चतम न्यायालय ने भारतीय जनता पार्टी से निलंबित नेता नुपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ ‘‘व्यथित करने वाली’’ टिप्पणी को लेकर उन्हें शुक्रवार को फटकार लगाते हुए कहा कि इस बयान के कारण देश भर में दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुईं और इसने लोगों की भावनाओं को भड़काया। न्यायालय ने कहा कि शर्मा ने पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी या तो सस्ता प्रचार पाने के लिए या किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत या किसी घृणित गतिविधि के तहत की। उसने कहा कि उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। टेलीविजन पर प्रसारित एक बहस के दौरान पैगंबर के खिलाफ की गई शर्मा की टिप्पणी के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हुए थे और कई खाड़ी देशों ने इसपर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। भाजपा ने बाद में शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Kaushambi Court ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के दोषी को 10 साल कारावास की सजा सुनाई

Ayodhya Ram Mandir चंदा चोरी आरोपी के मकान पर सुनवाई 14 अगस्त को करेगा ADA

Hemant Soren का आरोप: BJP राजनीतिक लाभ के लिए अभ्यर्थियों को गुमराह कर रही है

Prayagraj में फर्जी LLB अंकपत्र से वकालत प्रमाण पत्र पाने वाले 39 वकीलों पर FIR दर्ज