ऑक्सीजन विवाद : भाजपा ने केजरीवाल के इस्तीफे की मांग के साथ जंतर मंतर पर धरना दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नेताओं ने सोमवार को यहां जंतर मंतर पर धरना देकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मांगा। केजरीवाल पर आरोप है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान शहर की ऑक्सीजन जरूरतों को उनकी सरकार द्वारा “बढ़ाकर” बताया गया। सांसदों, विधायकों और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने यह भी कहा कि केजरीवाल को “आपराधिक लापरवाही के लिए गिरफ्तार किया जाना चाहिए।”

इसे भी पढ़ें: डोपिंग मामले में महिला खिलाड़ी पर हुई बड़ी कार्रवाई, 4 साल का लगा प्रतिबंध

नयी दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने वायरस की दूसरी लहर से निपटने में अपनी सरकार की “नाकामी को छिपाने” के लिए ऑक्सीजन की कमी का “झूठा” मुद्दा बनाया। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा पर “मनगढंत” रिपोर्ट बनाने और इसके आधार पर दिल्ली सरकार को दोषी ठहराने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

प्रमुख खबरें

दरभंगा में Sugar Farmers की बढ़ेगी आमदनी, अब खेत तक पहुंचेंगे Government अधिकारी

अचानक LoC पहुँचे Army Chief General Dhiraj Seth, सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की, आतंकवाद रोधी अभियान और तेज हुए

ग्रामीण भारत को नई दिशा: समृद्ध ग्राम बना WSIS Global Winner, World में बढ़ा India का मान, सिंधिया गदगद

Raghav Juyal का नया Comedy अवतार, Bhai Tera Star Hai Trailer में दिखा जबरदस्त अंदाज