भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा किसान सम्मेलन के नाम पर नौटंकी कर रहे दिग्विजय सिंह

By दिनेश शुक्ल | Mar 05, 2021

भोपाल। कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह की जनता के बीच विश्वसनीयता नहीं है। वह खुद कहते हैं कि वह प्रचार पर जाएंगे तो कांग्रेस के वोट कटेंगे। वहीं दिग्विजय सिंह आज प्रदेश में घूम-घूम कर गैर राजनीतिक किसान सम्मेलन के नाम पर नौटंकी कर रहे हैं। जनता उन्हें बेहतर समझती है और इसलिए मध्य प्रदेश का किसान उनके बहकावे में नहीं आने वाला। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को रतलाम संगठनात्मक प्रवास के दौरान पत्रकार-वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कृषि कानून को लेकर किसान संगठनों से लगातार चर्चा कर रही है। लेकिन विपक्षी दल खासकर कांग्रेस किसानों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में अब आदिम जाति कल्याण विभाग का नाम जनजातीय विभाग हुआ

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी। तब से लगातार मध्य प्रदेश और खासकर रतलाम के विकास को अमलीजामा पहनाने का काम किया गया। हमारे जनप्रतिनिधि सामाजिक भूमिका के साथ लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बजट में मध्य प्रदेश सरकार ने रतलाम को कई सौंगाते दी हैं। आने वाले समय में रतलाम में एयरपोर्ट बने, इसका प्रावधान किया गया। सड़क और ओवरब्रीज के लिए 75 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। आंतरिक सड़कों के लिए साढ़े 8 करोड़ का प्रावधान है। शहर के अन्य कार्यों एवं मार्गों के लिए 7 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। शहरी पेयजल योजना के तहत 23 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

 

इसे भी पढ़ें: रायसेन में खनिज विभाग ने रेत का अवैध परिवहन करते 5 ट्रेक्टर ट्राली पकड़े

उन्होंने रतलाम शहर की जनता को बधाई देते हुए कहा कि आज रतलाम के जनप्रतिनिधियों के प्रयास से मेडिकल कॉलेज आरंभ हो गया है। नीमच और मंदसौर के अंदर भी मेडिकल कॉलेज स्वीकृत हो गया है। बड़ी खुशी की बात है कि इस क्षेत्र के तीनों जिलों में मेडिकल कॉलेज होंगे। यह सब भारतीय जनता पार्टी की सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत वन डिस्ट्रीक्ट, वन प्रॉडक्ट दिया है। रतलाम में पहले ही नमकीन का क्लस्टर शुरू हो गया है। क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री जी लगातार प्रयास कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री चौहान ने जन्मदिन के एक दिन पहले की अपील, कैबिनेट मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारा कार्यकर्ता बूथ पर मजबूती के साथ काम करता है, जिसके कारण हम हर चुनाव जीतते हैं। यही कारण है कि आज एक सामान्य कार्यकर्ता पंच-सरपंच से लेकर प्रधानमंत्री पद पर है। उन्होंने कहा कि देश के लिए हम क्या कर सकते हैं, हमारे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जनप्रतिनिधि लगातार काम करते हैं। गरीब कल्याण का हमने सिर्फ नारा नहीं दिया, बल्कि गरीबों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने का काम धरातल पर हमारी सरकारें कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: देश में इंदौर नगर निगम का काम नम्बर वन, भोपाल तीसरे स्थान पर

उन्होंने कहा कि भारत ने स्वास्थ्य सेवाओं में विश्व में इतिहास रचने का काम किया है। उज्जवला योजना जैसी अनेक योजनाएं हैं जिनके द्वारा रतलाम सहित हम पूरे देश में आगे कदम बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और पूरा नेतृत्व एक संकल्प के साथ काम कर रही है। उनके कार्यों को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन पर प्रत्येक कार्यकर्ता से प्रतिदिन पौधा लगाने का जो संकल्प व्यक्त किया है वह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है।

प्रमुख खबरें

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत