भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने की दिग्विजय सिंह के खिलाफ सीबीआई जाँच की माँग, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र

By दिनेश शुक्ल | Jun 01, 2020

भोपाल। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और भोपाल की हुजूर विधानसभा से विधायक रामेश्वर शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ सीबीआई जाँच की माँग की है। उन्होनें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर पूर्व कैबिनेट मंत्री उमंग सिंगार द्वारा दिग्विजय सिंह पर लगाए गए गंभीर आरोपों की सीबीआई जाँच कराएं जाने की मांग की है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया की पूर्ववर्ती कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के वन मंत्री उमंग सिंगार द्वारा 03 सितंबर 2019 को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर अवैध शराब और रेत का धंधा करने, ट्रांसफर उद्योग चलाने एवं सरकार को ब्लैकमेल कर नीति निर्धारण करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। विधायक शर्मा ने कहा कि उमंग सिंगार के यह आरोप निश्चित रूप से बहुत गंभीर है। जिसकी शिकायत सिंगार ने तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ से भी की थी, चूंकि कमलनाथ भी उस समय दिग्विजय सिंह द्वारा ब्लैकमेल किये जा रहे थे जिस वजह से उमंग सिंगार के आरोपों की जाँच भी न हो सकी। भाजपा उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने कहा कि अब जब प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है तो पूर्व मंत्री उमंग सिंगार के आरोपों की जाँच होनी चाहिए । 

प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक रामेश्वर शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपने पत्र में लिखा है कि चूंकि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बड़ा रसूख रखते है। इसलिए उमंग सिंगार के आरोपों की सीबीआई अथवा उच्च स्तरीय कमेटी से जाँच होनी चाहिए। उन्हें कहा कि पूर्व मंत्री उमंग सिंगार ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर लगाये गंभीर आरोपो की शिकायत कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद सोनिया गांधी से की थी, परंतु उनके द्वारा भी कोई कार्यवाही नही की गयी। शर्मा ने कहा कि एक कैबिनेट मंत्री द्वारा की गयी शिकायत पर सोनिया जी की चुप्पी कही न कही दिग्विजय सिंह के मौन समर्थन को परिलक्षित करता है। बीजेपी उपाध्यक्ष विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि पूर्व वन मंत्री उमंग सिंगार ने मध्य प्रदेश के हित में बेबाकी से दिग्विजय सिंह द्वारा की जा रही लूट को जिस तरह उजागर किया था वह वंदनीय है। वही रामेश्वर शर्मा ने पूर्व मंत्री उमंग सिंगार से कहा कि उनको स्वमं लगाए गए आरोपों पर कार्यवाही के लिए आगें आकर साक्ष्य उपलब्ध कराने चाहिए। उनके इस सहयोग से मध्य प्रदेश वासियो से लुटे गए करोड़ो अरबों रुपए की वसूली की जा सकेगी। 

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें