राज्यसभा चुनाव की नई तारीख का ऐलान, 18 सीटों पर 19 जून को होगा मतदान

election new date

मणिपुर और मेघालय की एक-एक सीट के लिए भी चुनाव होंगे। आयोग ने एक बयान में कहा कि मतों की गिनती 19 जून शाम को होगी।

नयी दिल्ली। निर्वाचन आयोग (ईसी) ने सोमवार को घोषणा की कि राज्यसभा की 18 सीटों के लिए 19 जून को चुनाव कराए जाएंगे। इन सीटों के लिए चुनाव कोरोना वायरस महामारी के कारण टाल दिए गए थे। इन 18 सीटों में से चार-चार सीटें आंध्र प्रदेश और गुजरात से हैं। इसके अलावा झारखंड की दो सीटें हैं जबकि मध्य प्रदेश और राजस्थान से तीन-तीन सीटें हैं। मणिपुर और मेघालय की एक-एक सीट के लिए भी चुनाव होंगे। आयोग ने एक बयान में कहा कि मतों की गिनती 19 जून शाम को होगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़