पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक बयान देने वाली नुपुर शर्मा पर गिरी गाज, भाजपा ने किया निलंबित

By अनुराग गुप्ता | Jun 05, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक बयान देने वाली नुपुर शर्मा को निलंबित कर दिया है। इससे पहले भाजपा ने एक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि पार्टी किसी भी धर्म का अपमान करने वालों के खिलाफ है। दरअसल, नुपुर शर्मा की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय काफी ज्यादा नाराज था और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा था। 

इसे भी पढ़ें: कानपुर हिंसा मामले में अबतक 29 लोगों की गिरफ्तारी, PFI से जुड़े दस्तावेज मिले, बरेली में धारा 144 लागू

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भाजपा ने नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया। 

सभी धर्मों का सम्मान करती है भाजपा

भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि भारत के हजारों वर्षों के इतिहास में प्रत्येक धर्म फला-फूला है। भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करती है। भाजपा किसी भी धर्म के किसी भी धार्मिक व्यक्ति के अपमान की कड़ी निंदा करती है। भाजपा भी किसी भी संप्रदाय या धर्म का अपमान या अपमान करने वाली किसी भी विचारधारा के खिलाफ है। भाजपा ऐसे लोगों को बढ़ावा नहीं देती है। 

इसे भी पढ़ें: कानपुर में हिंसा और पथराव की घटना को लेकर मायावती ने योगी सरकार को घेरा 

बयान में आगे कहा गया कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को अपनी पसंद के किसी भी धर्म का पालन करने और हर धर्म का मान-सम्मान करने का अधिकार देता है। बयान में कहा गया कि जब भारत आजादी का 75वां वर्ष मना रहा है, ऐसे में हम भारत को एक महान देश बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जहां सभी समान हैं और सभी लोग सम्मान के साथ रहते हैं। जहां सभी भारत की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहां सभी विकास का आनंद लेते हैं।

प्रमुख खबरें

KPSC परीक्षा धांधली: ED ने पूर्व अध्यक्ष शिवशंकरप्पा साहूकार और सदस्य को किया गिरफ्तार

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

Sensex 460 अंक फिसला, RBI नीतिगत फैसले से पहले Nifty भी 22610 पर लुढ़का