भाजपा से निलंबित होने के बाद नुपुर शर्मा ने मांगी माफी, बोलीं- शिव जी के अपमान को नहीं कर पाई थी बर्दाश्त

By अनुराग गुप्ता | Jun 05, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को पैगंबर मोहम्मद को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक बयान देने वाली नुपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया। इसके बाद नुपुर शर्मा का माफीनामा सामने आया। जिसमें उन्होंने कहा कि मैं महादेव शिव जी के अपमान को बर्दाश्त नहीं कर पाई और मैंने रोष में आकर कुछ चीजें कह दी। 

नुपुर शर्मा का माफीनामा

भाजपा से निलंबित होने के बाद नुपुर शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर अपना माफीनामा साझा किया। जिसमें उन्होंने कहा कि मैं पिछले कई दिनों से टीवी डिबेट पर जा रही थी, जहां रोज़ाना मेरे आराध्य शिव जी का अपमान किया जा रहा था। मेरे सामने यह कहा जा रहा था कि वो शिवलिंग नहीं फुवारा हैं, दिल्ली के हर फुटपाथ पर बहुत शिवलिंग पाए जाते हैं जाओ जा के पूजा कर लो। 

इसे भी पढ़ें: टारगेट किलिंग को लेकर केजरीवाल का केंद्र पर प्रहार, सामने रखी 4 मांग, बोले- 1990 का दौर वापस आ गया 

उन्होंने कहा कि मेरे सामने बार-बार इस प्रकार से हमारे महादेव शिव जी के अपमान को मैं बर्दाश्त नहीं कर पाई और मैंने रोष में आकर कुछ चीजें कह दी। अगर मेरे शब्दों से किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो मैं अपने शब्द वापिस लेती हूं। मेरी मंशा किसी को कष्ट पहुंचाने की कभी नहीं थी।

प्रमुख खबरें

KPSC परीक्षा धांधली: ED ने पूर्व अध्यक्ष शिवशंकरप्पा साहूकार और सदस्य को किया गिरफ्तार

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

Sensex 460 अंक फिसला, RBI नीतिगत फैसले से पहले Nifty भी 22610 पर लुढ़का