पश्चिमी यूपी में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, लोगों को साधने के लिए मैदान में उतरे पार्टी के दिग्गज नेता

By अंकित सिंह | Jan 27, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अब प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। पहले और दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा की ओर से दिग्गज नेता अब मैदान में जाकर लोगों को पार्टी के पक्ष में करने की कोशिश में दिखाई दे रहे हैं। आज इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह मथुरा पहुंचे हैं। मथुरा में उन्होंने बांके बिहारी के दर्शन किए हैं। इसके बाद अमित शाह मथुरा पहुंचे और प्रभावी मतदाताओं से संवाद भी किया। अमित शाह आज ही दादरी पहुंचेंगे जहां वह डोर टू डोर कैंपेन भी करेंगे। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा में अमित शाह प्रभावी मतदाता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। कुल मिलाकर देखे तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश को साधने के लिए अमित शाह ने पूरी दमखम लगा दी है। मथुरा से भाजपा ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। दूसरी ओर केंद्रीय रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह भी आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज गाजियाबाद में हैं। वह हापुड़ में प्रभावी मतदाता संवाद करेंगे। इसके बाद शाम में वह डोर टू डोर कैंपेन भी करेंगे। राजनाथ सिंह भी पार्टी के पक्ष में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में माहौल बनाने की कोशिश में हैं। राजनाथ सिंह गाजियाबाद से सांसद भी रह चुके हैं। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक है।

 

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार