WB में थम नहीं रहा भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष, धारा 144 लागू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2019

बनगांव। पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव में मंगलवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के सदस्यों के बीच स्थानीय नगर निकाय में एक विश्वास प्रस्ताव को लेकर संघर्ष हुआ और नगर निगम कार्यालय के सामने बम फेंके गए। हालांकि, इस दौरान किसी के घायल होने या इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं मिली है। पुलिस ने बताया कि संघर्ष के दौरान बम फेंके गए। यह घटना बनगांव नगर पालिका कार्यालय के सामने हुई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई और त्वरित कार्रवाई बल के जवानों को तैनात किया गया।

इसे भी पढ़ें: सीमा पार तस्करी पूरी तरह नहीं रोकी जा सकती: बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश

भाजपा और तृणमूल कांग्रेस इस हिंसा के लिए एक दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं। यह हिंसा उस समय आरंभ हुई जब भगवा दल के दो सभासदों को विश्वास मत में भाग लेने से कथित रूप से रोक दिया गया था। पुलिस इलाके में गश्त कर रही है। भाजपा ने दावा किया कि पुलिस ने उसके सदस्यों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

प्रमुख खबरें

सलमान खान के घर फायरिंग मामला: मुंबई क्राइम ब्रांच ने पांचवें आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया

वीडियों देखें- Karan Johar, Sidharth Malhotra और Ranbir Kapoor सहित इन सितारों ने फैंस से किया लोकसभा चुनाव में मतदान करने का आग्रह

सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाने के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

बिहार की पांच लोकसभा सीट पर अपराह्न एक बजे तक 36.69 प्रतिशत मतदान