6 जुलाई से देशभर में सदस्यता अभियान शुरू करेगी भाजपा: शिवराज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी छह जुलाई से सदस्यता अभियान शुरू करेगी। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा था कि भाजपा ने भले ही हालिया लोकसभा चुनावों में अब तक की सर्वाधिक सीटें जीती हों लेकिन उसे अभी और ऊपर जाना है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश सरकार से खफा है जनता, अकेले ही भाजपा को मिलेगा बहुमत: शिवराज

शाह ने अपनी पार्टी के प्रमुख नेताओं से संगठन को नये क्षेत्रों में फैलाने और ज्यादा लोगों को इसमें शामिल करने का अनुरोध किया। पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और राज्यों से इसके प्रमुख संगठन प्रतिनिधियों की बैठक में शाह ने पार्टी की सदस्यता 20 प्रतिशत बढाने के अभियान को अंतिम रूप दिया। सदस्यता अभियान पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयन्ती छह जुलाई से शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

Uttar Pradesh: पाकिस्तान का समर्थन करने वालों CM Yogi ने चेताया, बोले- वैसा ही हाल करेंगे जैसा कि...

भगोड़े नीरव मोदी को बड़ा झटका, UK कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

माइकल क्लार्क ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह, कहा- रोहित शर्मा को T20 WC से पहले ब्रेक की जरूरत

Nepal में सत्तासीन गठबंधन में फूट, कई सांसदों और विधायकों ने नई पार्टी बनाने के लिए किया आवेदन