अपने कुनबे को मजबूत करने की कोशिश में BJP, Amit Shah-Nadda से मुलाकात के बाद Chirag Paswan एनडीए में शामिल

By अंकित सिंह | Jul 17, 2023

एक ओर जहां 2024 चुनाव को लेकर विपक्षी एकता की बड़ी बैठक बेंगलुरु में होनी है। तो वहीं दूसरी ओर भाजपा भी अपने कुनबे को लगातार मजबूत कर रही है। इसी कड़ी में आज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और बिहार की राजनीति के बड़े चेहरे चिराग पासवान की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई है। इसके बाद वह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले थे। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान सोमवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गए। 18 जुलाई को दिल्ली के एक होटल में एनडीए की बड़ी बैठक होनी है। 

इसे भी पढ़ें: Bihar: भाजपा कार्यकर्ता की मौत पर जेपी नड्डा ने बनाई 4 सदस्यीय जांच कमेटी, रघुबर दास करेंगे नेतृत्व

हाजीपुर पर चर्चा

चिराग पासवान हाजीपुर सीट पर अपना दावा ठोक रहे हैं। चिराग ने तर्क दिया है कि हाजीपुर से राम विलास पासवान जीते हैं और यह सीट उनकी विरासत मानी जाती है। लेकिन 2019 के चुनाव में हाजीपुर से पशुपति पारस और जमुई से चिराग ने जीत हासिल की। चिराग गुट की ओर से दावा किया जा रहा है कि हाजीपुर से दिवंगत राम विलास पासवान की पत्नी रीना पासवान चुनाव लड़ सकती है। इसको लेकर चिराग की ओर से तैयारी भी शुरू की जा चुकी है। केंद्रीय मंत्री और चिराग के चाचा पशुपति पारस ने कहा कि NDA में कई पार्टियां हैं। वैसे ही उन्हें(चिराग पासवान) बुलाया गया है, पर बुलाने से कुछ नहीं होगा। उनकी मांगे अलग हैं, वे कहते हैं कि हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे। हाजीपुर में आपका क्या है। 

प्रमुख खबरें

1 जुलाई से बड़ी राहत! Petrol-Diesel की बिक्री पर लगी पाबंदियां हटाएगी सरकार, सुधरेगी सप्लाई

AI Investment पर दुनिया के सबसे बड़े बैंक की चेतावनी, Global Economy पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा

आखिर ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी कैसे होती है? और इससे कैसे बचें? समझिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प में तेजी से अपना योगदान बढ़ा रहा गुना: सिंधिया