दलितों को लुभाने की कोशिश में भाजपा, यूपी में अंबेडकर स्मारक बनाएगी योगी सरकार

By अंकित सिंह | Jun 26, 2021

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में सभी सियासी दल अपने-अपने समीकरणों को साधने की कोशिश में जुट गए हैं। सत्ताधारी भाजपा भी अब उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर रणनीति बना रही है। इसी के तहत पार्टी अब दलित वोट बैंक को अपने पाले में करने को लेकर आगे बढ़ रही है। आने वाले चुनाव के मद्देनजर भाजपा दलितों को लुभाने की कोशिश में है। इसी के तहत भाजपा सरकार की ओर से अंबेडकर कार्ड खेला गया है। चुनाव से पहले योगी सरकार की ओर से अंबेडकर स्मारक के निर्माण का ऐलान किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने की अयोध्या की विकास योजना की समीक्षा, योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलितों का खूब इस्तेमाल होता आया है। मायावती दलितों की सबसे बड़ी नेता माने जाते हैं। हालांकि भाजपा के इस कदम से उन्हें बड़ा नुकसान हो सकता है। मायावती ने अपने कार्यकाल के दौरान अंबेडकर पार्क के जैसे भव्य स्मारक लखनऊ से नोएडा तक बनवाए थे। आज दलितों के सबसे बड़े स्मारक और प्रतिक चिन्ह के तौर पर यह इन्हें जाना जाता है। हालांकि उस वक्त मायावती की इन योजनाओं का भाजपा ने खूब विरोध किया था। लेकिन आज पार्टी उसी रास्ते पर चल रही है। इसका कारण सिर्फ और सिर्फ दलित वोट बैंक है। भाजपा फिलहाल 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर हर तरह की रणनीति बनाने की कोशिश में जुटी हुई है। 

प्रमुख खबरें

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत

Donald Trump ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर Norway पर साधा निशाना, 8 युद्ध रुकवाने का किया दावा

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू