‘कश्मीर फाइल्स’ के जरिए मुद्दों से ध्यान भटका रही है भाजपा : राजस्थान सरकार के मंत्री का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2022

जयपुर| राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बुधवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह ‘कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के जरिये जनता का ध्यान महंगाई जैसे वास्तविक मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘इतिहास में जो दर्ज हो गया है वह तारीख कभी बदलती नहीं है। 1990 में भाजपा सरकार में थी और विश्वनाथ प्रताप सिंह प्रधानमंत्री थे। जब कश्मीरी पंडितों पर जुल्म हुआ उस वक्त सरकार में भाजपा के लोग थे। इस देश में आजादी के पहले और आजादी के बाद भी, सबसे पहले कांग्रेस आतंकवाद से लड़ती रही और उसने कभी आतंकवाद को मौका नहीं दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसमें कोई दो राय नहीं है कि कश्मीरी पंडितों पर जुल्म हुआ... और वो वहां (कश्मीर) से छोड़कर आने लगे... उस वक्त सरकार भाजपा की थी। अब कश्मीर से धारा 370 हटा दी... आपकी (भाजपा सरकार की) जिम्मेदारी है कि आपको वापस सबको वही हक दिलाना चाहिए। आतंकवाद से लड़ना कांग्रेस-भाजपा सबकी जिम्मेदारी है। एक फिल्म को लेकर झूठ परोसने से सच्चाई नहीं छुपती।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका