दिल्ली के नीलकंठ मंदिर को तोड़ना चाहती है बीजेपी? AAP विधायक ने शेयर किया आदेश वाला लेटर

By अभिनय आकाश | Apr 23, 2022

दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुलडोजर का विवाद अभी थाम भी नहीं था कि राजस्थान के अलवर में मंदिर गिराए जाने को लेकर खूब बवाल मचा। जिसके बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात और फिर से मंदिर को बनाने के दावे कांग्रेस नेता की तरफ से किए गए हैं। लेकिन उन सब के बीच आम आदमी पार्टी की विधायक और प्रवक्ता आतिशी ने एक बड़ा दावा किया है। आप विधायक ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने दिल्ली की श्रीनिवासपुरी के नीलकंठ महादेव मंदिर पर बुलडोजर चलाने का आदेश दिया है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के मंदिर में लाउडस्पीकर की आवाज हुई कम तो श्रीकृष्ण जन्मभूमि से हटा स्पीकर, मंदिर प्रशासन ने खुद उठाया यह कदम

आम आदमी पार्टी ने एक नया मोर्चा खोलते हुए बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया है कि उन्होंने नीलकंठ महादेव मंदिर को तोड़ने का आदेश दिया है।  मीडिया से बात करते हुए अतिशी ने कहा कि 20 से 22 साल पुराने मंदिर में स्थानीय लोगों की बहुत आस्था है। आतिशी ने कहा कि हम बीजेपी से पूछना चाहते हैं कि उन्हें क्या समस्या है कि अगर इलाके की महिलाएं यहां पर आकर कीर्तन करती हैं। क्यों वो इस मंदिर पर बुलडोजर चलाना चाहते हैं। आतिशी ने सवाल उठाया कि क्या अब हमारे देश का ये हाल हो गया है कि मंदिरों पर बुलडोजर चलाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Privacy पर छिड़ी बहस के बीच Meta का बड़ा एक्शन, AI Glasses में छेड़छाड़ पर बंद होगा Camera

Wimbledon में भारतीय टेनिस का नया सितारा, Arnav Paparkar 36 साल बाद Junior Quarter-Final में।

FIFA World Cup में रेफरी पर बड़ा बवाल, Argentina से हार के बाद मिस्र ने FIFA में दर्ज कराई शिकायत

Hormuz में हमलों से Crude Oil में लगी आग, US-Iran तनाव से भारत की भी बढ़ी टेंशन।