सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, कहा- इससे संशय हटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा की दिल्ली इकाई ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इस फैसले से दिल्ली सरकार की शक्तियों को लेकर मौजूद संशय हट गये हैं। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि ‘‘भ्रम या विवाद’’ के लिये अब कोई जगह नहीं होनी चाहिए और आप सरकार को विनम्रतापूर्वक उच्चतम न्यायालय के इस फैसले को स्वीकार कर लेना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार को SC से झटका, ACB और जांच आयोग पर होगा केंद्र का अधिकार

न्यायमूर्ति ए. के. सीकरी और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की दो सदस्यीय पीठ हालांकि भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी), जांच आयोग गठित करने, बिजली बोर्डों पर नियंत्रण, भूमि राजस्व मामलों और सरकारी वकीलों की नियुक्ति से संबंधित विवादों पर उनके विचारों से सहमत दिखी। शीर्ष अदालत ने केंद्र की अधिसूचना का भी समर्थन किया कि उसके कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के मामलों में दिल्ली सरकार की एसीबी जांच नहीं कर सकती है।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने कहा: प्रश्नपत्र लीक करने वाले माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा

Delhi में सामान्य से अधिक बारिश के बावजूद सात साल में सबसे प्रदूषित रहा July महीना

Lovepreet Singh ने Commonwealth Games में बनाया नया रिकॉर्ड, भारोत्तोलन में जीता रजत

Lawn Bowls: राष्ट्रमंडल खेलों में Navneet Singh और दिनेश कुमार की जोड़ी ने बोत्सवाना को हराया