'महाराष्ट्र में BJP की होगी महा हार', बटेंगे तो कटेंगे वाले नारे पर अखिलेश ने ऐसे किया पलटवार

By अंकित सिंह | Oct 25, 2024

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं सांसद अखिलेश यादव लगातार इंडिया गठबंधन की मजबूती का दावा कर रहे हैं। इन सबके बीच अखिलेश यादव ने दावा किया है कि महाराष्ट्र में भाजपा की महा हार होने वाली है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा हारने वाली है, भाजपा गठबंधन हारने वाला है, वहां महाहार होने वाला है। आपको बता दें कि राज्य में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 23 को आएंगे। वहीं, सपा नेता ने भाजपा के बटोगे तो कटोगे वाले नारे पर भी पलटवार किया है। 

इसे भी पढ़ें: राजनीति में परिवारवाद तो है लेकिन राजनीति के लिए परिवार से भिड़ने में भी गुरेज नहीं करते हैं नेता

इससे पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव में सभी नौ सीट पर ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार उनकी पार्टी के चुनाव चिन्ह साइकिल पर चुनाव लड़ेंगे। यादव ने कहा कि कांग्रेस और सपा एकजुट हैं और ’इंडिया’ गठबंधन उपचुनाव में जीत की नई इबारत लिखेगा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने बुधवार रात को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इसका ऐलान किया। 

प्रमुख खबरें

Trump vs Canada Trade War: ट्रंप ने कनाडाई सामानों पर लगाया 50% Tariff, ट्रेड जंग और हुई तेज

Canada के डेयरी उत्पादों और बाइकों पर US White House का नया बैन

Trump के नहले पर ईरान का दहला, अमेरिका ने 5 तेल टैंकरों को उड़ाया, तेहरान ने युद्धपोतों को निशाना बनाया

Cognizant की PERM वीजा फाइलिंग पर US सरकार ने लगाई रोक