भाजपा इन उपचुनावों के नतीजों की करेगी समीक्षा : कश्यप

By विजयेन्दर शर्मा | Nov 02, 2021

शिमला ।   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि हम इन उपचुनावों में जन मत को स्वीकार करते है और सभी चारों जीते हुए प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते है।  उन्होंने कहा की इन चुनावों में परिणाम हमारी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहे, भाजपा अपने स्तर पर इन चुनावों की समीक्षा एवं आत्ममंथन करेगी। समीक्षा के दौरान जो भी कमियां सामने आएगी उनको सुधारा जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: जय राम ठाकुर ने पार्टी को मिली हार को स्वीकार करते हुये कहा -- जनमत को स्वीकार करता हूँ

कश्यप ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के इतिहास में पहेली बार इतने कम अंतर से कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। संसदीय क्षेत्र में कई स्थानों पर अप्रत्याशित नतीजे सामने आए है। सभी विधानसभा क्षेत्रों का क्षेत्रवार समीक्षा की जाएगी।  उन्होंने कहा की आने वाले समय मे संगठन व पार्टी स्तर पर किस प्रकार से आगे बढ़ना है उसकी समीक्षा कर विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर