उत्तराखंड में चुनाव को लेकर भाजपा जल्द ही करेगी चिंतन बैठक, खास मुद्दों पर होगी चर्चा

By निधि अविनाश | Jun 05, 2021

उत्तराखंड में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होंगे और इसके लिए बीजेपी जल्द ही चुनाव की तैयारियों और अपनी रणनीति को लेकर एक विचार बैठक करेगी। एक खबर के मुताबिक इसी महीने चिंतन बैठक हो सकती है। इस बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की जा सकती है। अब सवाल है कि क्या पार्टी सीएम चेहरे के साथ ही चुनाव लड़ेगी या संयुक्त नेतृत्व में? सत्ता में फिर से कैसे लौटना है जैसे कई मुद्दो पर इस बैठक में चर्चा की जा सकती है।

भाजपा के लिए चुनौती?

उत्तराखंड में चुनाव होंगे और भाजपा की चुनौती भी उतनी ही बढ़ रही है क्योंकि उत्तराखंड का इतिहास गवाह है कि यहां हर साल पांच साल में सत्ता बदल जाती है और अगर बीजेपी इस वक्त सत्ता में बनी हुई है तो इसका मतलब सत्ता विरोधी लहर भी बनेगी। अब चुनौती यह है कि भाजपा इससे कैसे उबरेगी, इसको लेकर भी बैठक में चर्चा होगी। आपको बता दें कि उत्तराखंड भाजपा के भीतर गुटबाजी कोई राज नहीं है। बीजेपी के लिए चुनाव से निपटना और एकजुट चेहरा दिखाना हमेशा से ही चुनौती भरा रहा है। कुछ समय पहले ही भाजपा ने उत्तराखंड का सीएम बदला है और इस दौरान भी कई नेता खुद के सीएम बनने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन भाजपा ने एक रावत को गढ़वाल से हटा दिया और दूसरे रावत को सीएम का पद दे दिया। इससे कई नेता नाराज भी हुए, हालांकि भाजपा ने इस समस्या को बेलेंस करने की पुरजोर कोशिश की थी लेकिन अब इसका असर आगामी चुनाव में देखने को मिल सकता है। अब सवाल है कि क्या भाजपा तीरथ सिंह रावत को सीएम चेहरा बनाकर चुनाव में उतारेगी या नहीं? 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने की CSIR सोसायटी के साथ बैठक, देश के वैज्ञानिकों को किया धन्यवाद

बता दें कि सीएम पद हासिल करने के बाद से ही तीरथ सिंह रावत ने ऐसे कई बेतुके बयान दिए है जिससे पार्टी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब चर्चा तो यह भी होगी कि क्या भाजपा संयुक्त नेतृत्व में उत्तराखंड चुनाव में मैदान में उतरेगी? क्योंकि असम में भी भाजपा ने ऐसा ही कुछ किया था, असम में भाजपा का सीएम होने के बावजूद पार्टी ने अगला सीएम कौन होगा इसको लेकर ऐलान नहीं किया था। जब चुनाव जीता तब सीएम बदल दिया गया तो यह कहा जा सकता है कि उत्तराखंड में असम जैसा कुछ होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा