जम्मू कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चुनाव के लिए जल्द बैठकें करेगी भाजपा: Ravindra Raina

By Prabhasakshi News Desk | Oct 14, 2024

जम्मू । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना ने यहां नवनिर्वाचित पार्टी विधायकों को सम्मानित किया और कहा कि केंद्रीय पर्यवेक्षकों के नेतृत्व में पार्टी नेताओं की बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष का चुनाव किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और जम्मू कश्मीर के प्रभारी तरुण चुघ को पार्टी द्वारा केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर नवनिर्वाचित विधायकों और अन्य नेताओं के साथ बैठक के बाद आगे की कार्रवाई के लिए केंद्रीय नेताओं को एक रिपोर्ट सौंपी जाएगी। रैना के नेतृत्व में कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने नवनिर्वाचित विधायकों को चुनरी ओढ़ाकर और पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। 

रैना ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो गए हैं और राष्ट्रपति शासन हट गया है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया। मैं सभी विधायकों को बधाई देता हूं।’’ केंद्र शासित प्रदेश के लोगों, विशेष रूप से जम्मू क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद देते हुए रैना ने कहा, ‘‘लोगों ने इस चुनाव में भाजपा को उत्साहपूर्वक वोट दिया और समर्थन दिया तथा 29 विधायकों को चुना। हमें लगभग 26 प्रतिशत वोट मिले। मैं लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।’’ वोट प्रतिशत और सीटों की संख्या के मामले में जम्मू कश्मीर में इसे भाजपा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बताते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा अन्य लोगों का भी धन्यवाद करता हूं, जिनके आशीर्वाद और प्रचार अभियान की वजह से यह संभव हो पाया।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी