BJP मुंबई के लोकसभा क्षेत्रों में आज से ‘आशीर्वाद यात्रा’ शुरू करेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2023

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज यानी रविवार से मुंबई में सभी छह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में लोगों से संपर्क करने के लिए एक यात्रा शुरू कर रही है। पार्टी की मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार ने बताया कि पहले दिन यात्रा दो लोकसभा क्षेत्रों से गुजरेगी, नौ मार्च को दो अन्य लोकसभा क्षेत्रों तथा 11 मार्च को बाकी के दो लोकसभा क्षेत्रों से यात्रा गुजरेगी। पार्टी के नेता लोगों से जुड़ने के लिए अहम मंदिरों और अन्य स्थानों का दौरा कर रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा और उसकी तत्कालीन सहयोगी शिवसेना (अविभाजित) ने मुंबई में तीन-तीन निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की थी।

प्रमुख खबरें

Sunil Mittal का बड़ा ऐलान, Airtel अब FinTech और Data Center में करेगी हज़ारों करोड़ का निवेश

SBI Funds का Mega IPO अगले हफ्ते, Share Market में 10,000 करोड़ की हलचल

सच्चा हिंदू सभी को समान मानता है, धर्म का दिखावा करने की जरूरत नहीं: के. अन्नामलाई

Delhi की नई EV Policy पर मचा बवाल, Taxi-Auto Union ने सरकार से पूछे तीखे सवाल