उत्तर प्रदेश में बड़े बहुमत से होगी भाजपा की जीत, अमित शाह बोले- 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी पार्टी

By अनुराग गुप्ता | Feb 21, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता अमित शाह ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार बनने वाली है। इसके साथ ही अमित शाह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा को एक बार फिर से 300 प्लस सीटों पर जीत मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: आतंकवाद के मुद्दे पर PM मोदी पर प्रियंका का पलटवार, बोलीं- मैं फिजूल की बातों का जवाब देना जरुरी नहीं समझती 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता पिछले 3 चुनावों से भाजपा के साथ है और यहां पर कानून-व्यवस्था, गरीब कल्याण जैसे मुद्दे अहम हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में जातियों के आधार पर काम होता था लेकिन अब सभी के लिए काम हो रहा है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में तीन चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं और अभी चार चरणों के मतदान बाकी हैं। ऐसे में भाजपा दावा कर रही है कि तीनों चरणों में पार्टी ज्यादा-से-ज्यादा सीटें जीतने वाली है।

प्रमुख खबरें

गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय में बीएएमएस परीक्षा पेपर लीक मामले की होगी जांच, छात्र संगठनों ने लगाए आरोप

ईरान-अमेरिका युद्ध: युद्ध रोकने की कोशिशों में प्रगति के संकेत, मध्यस्थों को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया

राजस्थान में संविदा पर होगी 24,752 सफाई कर्मचारियों की भर्ती, 15 अगस्त से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

गॉडफ्रे फिलिप्स का शुद्ध मुनाफा पहली तिमाही में 44.3 प्रतिशत घटकर 198.39 करोड़ रुपये रहा