पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2019

कल्याणी। नदिया जिले में भाजपा के 23 वर्षीय एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना चकदाहा कस्बे में शुक्रवार रात करीब दस बजे हुई। उन्होंने बताया कि चकदाहा कस्बे के तपवन क्षेत्र के रहनेवाले 23 वर्षीय संतु घोष को काफी नजदीक से उस समय गोली मार दी गई जब वह एक फोन कॉल के बाद घर से बाहर निकले थे। अधिकारी ने बताया कि घोष को चकदाहा के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर के करीब 80 प्रतिशत उम्मीदवारों की जमानत जब्त

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग 34 को बाधित किया।उन्होंने शनिवार को इस हत्या के विरोध में जिले कई स्थानों पर रेल यातायात को भी बाधित किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मृतक व्यक्ति का मोबाइल फोन बरामद कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। 

इसे भी पढ़ें: हिंदुओं के अपमान की राजनीति करने वालों के लिए करारा सबक हैं चुनाव परिणाम

सूत्रों ने बताया का घोष लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ गए थे। भाजपा के नदिया समिति के महासचिव तारक सरकार ने बताया, ‘‘ तृणमूल कांग्रेस इस घटना के पीछे है।’’ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस आरोप से इनकार कर दिया है। पुलिस ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय बल को तैनात किया गया है। 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana