समुद्र में महायुद्ध की आहट: ईरान पर अमेरिका की 'सर्जिकल' घेराबंदी, व्यापारिक जहाजों को अंतिम चेतावनी

US Navy
ANI
रेनू तिवारी । Apr 16 2026 8:35AM

अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत ईरान और उसके आसपास के व्यापारिक जहाजों को यह चेतावनी दे रहे हैं कि वे उन्हें नियंत्रण में लेने और ईरान के साथ व्यापार करने वाले जहाजों की नाकाबंदी का पालन सुनिश्चित करने के लिए बल प्रयोग करेंगे।

अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत ईरान और उसके आसपास के व्यापारिक जहाजों को यह चेतावनी दे रहे हैं कि वे उन्हें नियंत्रण में लेने और ईरान के साथ व्यापार करने वाले जहाजों की नाकाबंदी का पालन सुनिश्चित करने के लिए बल प्रयोग करेंगे। अमेरिकी मध्य कमान द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए नौसेना के एक रेडियो संदेश में कहा गया, ‘‘ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाजों को रास्ते में रोककर उनकी तलाशी ली जाएगी और उन्हें जब्त किया जाएगा।’’

इसे भी पढ़ें: आर वैशाली ने रचा इतिहास, FIDA विमेंस कैंडिडेट्स की बनीं चैंपियन

सेना के एक अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर जारी सैन्य अभियान की जानकारी देते हुए यह पुष्टि की कि यह संदेश फिलहाल क्षेत्र के सभी जहाजों को प्रसारित किया जा रहा है। रेडियो संदेश में चेतावनी देते हुए कहा गया, ‘‘यदि आप इस नाकाबंदी का पालन नहीं करते हैं, तो हम बल प्रयोग करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Snapchat को डबल झटका: 20% कर्मचारियों की छंटनी, Perplexity AI संग Mega Deal भी हुई कैंसिल।

अमेरिकी नौसेना का यह कदम क्षेत्र में उसकी "जीरो टॉलरेंस" नीति को दर्शाता है। जहाँ एक तरफ अमेरिका इसे सुरक्षा सुनिश्चित करने का तरीका बता रहा है, वहीं दूसरी ओर विशेषज्ञ इसे एक अघोषित युद्ध की शुरुआत के रूप में देख रहे हैं। अब दुनिया की नजरें ईरान की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं कि क्या वह इन चेतावनियों के आगे झुकेगा या जवाबी कार्रवाई करेगा। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़