एमपी में 2023 विधानसभा से पहले तैयार होगा बीजेपी का नया मुख्यालय, प्रारंभिक चर्चा हुई शुरू

By सुयश भट्ट | Mar 16, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश बीजेपी को अब नया प्रदेश मुख्यालय मिल सकता है। पार्टी के पदाधिकारी जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित और हाईटेक ऑफिस में बैठ कर काम करते दिखेंगे। जानकारी मिली है कि पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर नई हाईटेक बिल्डिंग तैयार की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:विधानसभा से जीतू पटवारी को मिला नोटिस, सदन में कांग्रेसियों ने किया हंगामा 

जानकारी के अनुसार 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी अपने प्रदेश कार्यालय को भव्य रूप देने की तैयारी कर रही है। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन  के पास स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय एशिया में किसी भी राजनीतिक दल का सबसे बड़ा कार्यालय माना जाता है।

इसके साथ ही नई बिल्डिंग में पार्किग से लेकर कम्युनिकेशन,मीडिया और विभिन्न क्षेत्रों की सभी जरूरतों को एक ही कैंपस में पूरा किया जा सकेगा। यह कार्यालय 10 मंजिला होगा और करीब 50 हजार वर्ग फीट में कंस्ट्रक्शन होगा।

प्रमुख खबरें

Gajanan Sankranti 2026: सावन की गजानन चतुर्थी आज, इन Mantras के जाप से चमक सकती है आपकी Fortune

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश