'भाजपा को लोकतंत्र पर विश्वास नहीं', गहलोत बोले- उनकी नीतियां देश को बर्बाद करने वाली हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2022

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि उसकी नीतियां देश को बर्बाद करने वाली हैं। गहलोत ने कहा कि भाजपा वालों का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है और ये लोग सिर्फ लोकतंत्र का मुखौटा पहन राजनीति कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर ज्ञानवापी मस्जिद वाराणसी के मुद्दे पर देश में एक नया तमाशा खड़ा करने का आरोप लगाया और कहा कि हिंदू-मुसलमान सदियों से साथ रहते आए हैं और सदियों तक साथ रहना है। वह जयपुर के अल्बर्ट हॉल में कांग्रेस सेवादल की आजादी गौरव यात्रा को संबोधित कर रहे थे। गहलोत ने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है, ये लोग लोकतंत्र का मुखौटा पहनकर राजनीति कर रहे हैं। 

गहलोत ने कहा, ‘‘हमें अपनी बात कहने में हिचक नहीं होनी चाहिए। चिंता न करें, अगर हमने बात नहीं की, तो इतिहास हमें भी माफ नहीं करेगा। आज हम अपनी विचारधारा पर अटल रहेंगे, तो इतिहास में कम से कम ये तो लिखा जाएगा कि भई कांग्रेस के लोगों ने कमी नहीं रखी, सर्वधर्म समभाव को, लोकतंत्र को, समाजवाद को जिंदा रखने के लिए।’’ वहीं गहलोत ने बाद में एक ट्वीट कर कहा, ‘‘भारत में हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध, पारसी समेत तमाम धर्मों के लोग एक साथ सदियों से रहते आए हैं और आगे भी सदियों तक रहेंगे। इसलिए नवसंकल्प शिविर से भी ‘भारत जोड़ो’ का संदेश दिया गया है।’’ 

इसे भी पढ़ें: राहुल ने किया 132 करोड़ के पुल का शिलान्यास, कहा- बीजेपी आदिवासियों को मिटाने का कर रही काम 

उन्होंने लिखा है, ‘‘जो लोग इनके बीच झगड़ा लगाकर देश पर राज करना चाहते हैं, उनकी सच्चाई देश जान चुका है। इससे देश कमजोर होता है। ये तमाशा अब ज्यादा नहीं चलेगा। समय आने पर देश इनको जवाब देगा।’’ इसके साथ ही गहलोत ने एक बार फिर कहा कि गृहमंत्री अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व गजेन्द्र सिंह शेखावत ने लगभग दो साल पहले उनकी चुनी हुई सरकार को गिराने का षडयंत्र किया था। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार गिराने का षड्यंत्र कोई मामूली नहीं था वो, अमित शाह जी का, धर्मेंद्र प्रधान जी का और वो जोधपुर वाले शेखावत साहब का।’’ उन्होंने कहा कि शेखावत को अब भी इस बारे में दर्ज एक मामले में अपना वायस सैंपल नहीं दे रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Mumbai बम धमाका: विशेष कोर्ट ने आरोपी जैनुल शेख को जमानत दी, 15 साल से जेल में था बंद

Noida Police ने फर्जी GST अफसर बनकर 29 लाख रुपये वसूलने वाले 5 लोगों को पकड़ा

West Bengal STF ने 2 संदिग्धों को पकड़ा, पाकिस्तानी नागरिक राणा रऊफ 14 दिन की रिमांड पर

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर