लखीमपुर खीरी में BKU नेताओं ने जिलाधिकारी से की मुलाकात, राकेश टिकैत बोले- जब तक केस चलेगा हम आते रहेंगे

By अनुराग गुप्ता | May 05, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गुरुवार को लखीमपुर खीरी में जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के साथ बैठक की। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने आला अधिकारियों के समक्ष लखीमपुर खीरी हिंसा के संबंध में विस्तृत चर्चा की और पीड़ित परिवारों के लिए न्याय की मांग की। 

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा मुख्य आरोपी हैं और हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा की जमानत भी रद्द कर दी थी। जिसके बाद अप्रैल के आखिरी सप्ताह में आशीष मिश्रा ने सीजेएम कोर्ट में खुद को सरेंडर कर दिया था और फिर उसे जेल भेजा गया था। बताया जा रहा है कि इस मामले के संबंध में 10 मई को सुनवाई होगी, जहां पर कोर्ट आशीष मिश्रा के आरोप तय कर सकती है। 

इसे भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी हिंसा मामला: आशीष मिश्रा ने CJM कोर्ट में किया सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की थी जमानत 

आशीष मिश्रा ने किसानों को कार से कुचला था

अक्टूबर, 2021 में लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में किसानों को कार से कुचल दिया गया था, जिसके बाद इलाके में हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में 8 लोगों की मौत हुई थी और फिर दिसंबर, 2021 में एसआईटी की रिपोर्ट सामने आई। जिसमें बताया गया था कि यह हादसा नहीं था। एसआईटी के खुलासे के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत गर्मा गयी थी और कई नेताओं ने मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की थी।

प्रमुख खबरें

Political Drama के बाद फिर BSP में वापस कैसे लौटे Akash Anand? क्या है Mayawati का 2027 वाला प्लान?

Google Cloud India के अंतरिम प्रमुख बने अमित कुमार, शशिकुमार श्रीधरन ने छोड़ा पद

Dandiya Night Outfits: Garba Nights में ट्रेडिशनल लुक के लिए Bandhani Lehenga और Indo Western करें ट्राई

J&K में UCC लागू करने से इंकार करते हुए Omar Abdullah ने मोदी सरकार को दे डाली बड़ी चुनौती