BMC Elections: लोकतंत्र के उत्सव में शामिल हुए बॉलीवुड सितारे, अक्षय कुमार और सान्या मल्होत्रा ने किया मतदान"

By रेनू तिवारी | Jan 15, 2026

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, सान्या मल्होत्रा ​​और अन्य हस्तियों ने बृहस्पतिवार सुबह बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव में मतदान किया। इसके अलावा आमिर खान मुंबई में चल रहे बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव में वोट डालने के लिए अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचते हुए दिखे। महाराष्ट्र में आज नगर निगम चुनाव हो रहे हैं, जिसमें राज्य की 29 नगर निगमों में वोटिंग हो रही है।

कुमार ने अपना वोट डालने के बाद पत्रकारों से कहा , ‘‘तो अब हमारी बारी है और हम सबको बाहर निकलकर सही व्यक्ति को चुनने के लिए वोट देना चाहिए। अगर आप मुंबई के असली हीरो बनना चाहते हैं, तो बातें करने के बजाय वोट देने आइए।’’ उनकी अभिनेत्री-लेखिका पत्नी ट्विंकल खन्ना ने भी वोट डाला।

इसे भी पढ़ें: Toxic Teaser Controversy | Yash के साथ कार में अश्लील सीन देने वाली 'Toxic Girl' ने उठाया बड़ा कदम, खरी-खोटी सुन कर हो गयी थी परेशान

ट्विंकल खन्ना ने कहा, ‘‘ इससे हमें यह एहसास होता है कि हमारा भी नियंत्रण है। मैं हमेशा मतदान करती हूं और आशावान भी रहती हूं।’’ अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ​​और संगीतकार विशाल ददलानी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी बीएमसी चुनाव के लिए अपने मताधिकार का उपयोग किया। महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह मतदान शुरू हो गया और सबकी नजर मुंबई पर टिकी हैं, जहां आर्थिक रूप से समृद्ध बीएमसी पर शासन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति और ठाकरे बंधुओं के गठबंधन के बीच दिलचस्प मुकाबला हो रहा है।

प्रमुख खबरें

Crude Oil संकट से बढ़ेगी महंगाई? Petrol-Diesel की मांग घटी, देश की Economy पर मंडराया बड़ा खतरा।

SEBI का ऑपरेशन क्लीन: Financial Fraud के आरोप में Rajesh Exports पर बड़ी कार्रवाई, ट्रेडिंग पर रोक।

Kuwait Drone Attack में भारतीय की मौत, US-Iran तनाव के बीच Middle East में बढ़ा खतरा

French Open में बड़ा उलटफेर, World No.1 Aryna Sabalenka हुईं बाहर, Diana Shnaider सेमीफाइनल में