नदी में तैरते कोरोना संक्रमित मरीजों के शव भारत के लिए शर्म का विषय: महाराष्ट्र मंत्री थोराट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2021

पालघर। महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता बाला साहेब थोराट ने रविवार को कहा कि कुछ राज्यों में नदी में तैरते कोविड-19 मरीजों के शव और रेत में दबाए गए शवों की सामने आयी तस्वीरों ने दुनिया में भारत की छवि को नुकसान पहुंचाया है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना आरंभ, मुख्यमंत्री बोले अनाथ हुए बच्चे यह न समझें कि उनके माँ-बाप नहीं हैं

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ पर निशाना साधते हुए थोराट ने भाजपा पर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी का आरोप लगाया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, भाजपा के वो नेता कहां चले गए जो पेट्रोल के दाम में एक रुपये की भी बढ़ोत्तरी होने पर सड़कों पर उतर जाते थे? पेट्रोल के दाम बढ़कर 100 रुपये प्रति लीटर को पार करने लगे हैं। अब ये नेता और कार्यकर्ता कहां छुपे हुए हैं? मंत्री ने पालघर जिले में चक्रवात ताउते के चलते हुए नुकसान का जायजा लेने के साथ ही कोविड-19 हालात की भी समीक्षा की।

प्रमुख खबरें

विदेशी पूंजी प्रवाह और शेयर बाजार में तेजी से संभला Rupee, अमेरिकी डॉलर के सामने 94.41 पर बंद

BJP की जीत को अमान्य ठहराने के लिए Congress फैला रही वोट चोरी का नैरेटिव: Ram Madhav

SAFF Championship 2026 में India ने Pakistan को 3-2 से दी शिकस्त, ढाका में दर्ज की शानदार जीत

Janakpuri में फर्जी कॉल सेंटर से बीमा ठगी करने वाले 43 लोग पकड़े गए