सहारनपुर में बुजुर्ग का शव मिला, आत्महत्या का अंदेशा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2025

सहारनपुर जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव में पुलिस ने एक बुजुर्ग का शव बरामद किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) व्योम बिदल ने पीटीआई-को बताया कि मृतक की पहचान हलवाना निवासी ब्रह्मपाल (70) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड के आधार पर मृत बुजुर्ग को पहचाना गया।

उन्होंने बताया कि शव के पास से ज़हरीले पदार्थ का खाली पाउच बरामद किया गया है जिससे आत्महत्या का अंदेशा होता है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँची और जाँच के लिए आसपास के इलाके से नमूने एकत्र किए।

परिवार के सदस्यों के अनुसार, ब्रह्मपाल लंबे समय से वृद्धाश्रम में रह रहे थे और हाल ही में अपने परिवार के पास लौटे थे। उन्होंने बताया कि वह कुछ समय से गहरे अवसाद में थे और घर में किसी से भी बातचीत नहीं कर रहे थे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी बिदल ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि ब्रह्मपाल ने ज़हर खाकर अपनी जान दी। उन्होंने कहा कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।

प्रमुख खबरें

Meerut में बच्ची से दुष्कर्म के लिए व्यक्ति को 10 साल की सजा

पासपोर्ट प्राधिकरण नवीनीकरण के लिए यात्रा कार्यक्रम नहीं मांग सकता : Supreme Court

Banda में अज्ञात हमलावरों ने किसान को गोली मारी, हालत नाजुक

Delhi High Court ने Mahua Moitra के खिलाफ लोकपाल के आदेश को रद्द किया