नाइजीरिया में बोको हराम जिहादियों का आतंक, चार सैनिकों को मारा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2019

कानो (नाइजीरिया)। नाइजीरिया के अशांत पूर्वोत्तर हिस्से में आईएस से संबद्ध संदिग्ध जिहादियों ने घात लगा कर सैनिकों पर हमला किया जिसमें चार जवान मारे गए। सेना से जुड़े दो सूत्रों ने यह जानकारी दी। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि ये हमलावर ‘इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस’ (आईएसडब्ल्यूएपी) समूह के थे। कैमरून से लगी सीमा के पास स्थित मोगुला गांव में रविवार को इन्होंने सेना के एक गश्ती दल पर गोलियां चलाईं, जिसमें चार सैनिक मारे गए। वे अपने साथ दो मशीन गन भी ले गए। 

इसे भी पढ़ें: नाइजीरिया के तट पर अपहृत किए गए तुर्की के 10 नाविकों को किया रिहा

एक सूत्र ने कहा कि हमारे सैनिकों पर आईएसडब्ल्यूएपी के आतंकवादियों ने मोगुला में घात लगा कर हमला किया जिसमें चार सैनिक मारे गए। अधिकारी ने कहा कि हमला सुबह करीब 11 बजे किया गया, जब दल नियमित गश्त पर था।

इसे भी पढ़ें: नाइजीरिया में बोको हराम के हमले में मृतकों की संख्या बढ़ कर 65 हुई

दूसरे अधिकारी ने भी मरने वाले जवानों की संख्या चार बताते हुए कहा कि जिहादियों ने दो चौकियों पर कब्जा कर लिया था लेकिन बाद में उन्हें मुक्त करा लिया गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने दो वाहनों पर रखी बंदूकों को खोला और फिर उसके साथ वहां से भाग गए। गौरतलब है कि पूर्वोत्तर नाइजीरिया में दशक भर से चल रहे जिहादी विद्रोह में 27,000 से अधिक लोगों की जान गई है और लगभग 20 लाख लोग विस्थापित हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए

Odisha के मुख्यमंत्री पटनायक ने चुनावी हलफनामे में 71 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की