नाइजीरिया के तट पर अपहृत किए गए तुर्की के 10 नाविकों को किया रिहा

10-turkish-sailors-abducted-off-the-coast-of-nigeria-released
[email protected] । Aug 10 2019 3:22PM

नाइजीरिया के तट पर ‘‘समुद्री डाकुओं’’ द्वारा अपहृत किए गए तुर्की के 10 नाविकों को रिहा कर दिया गया है। तुर्की की सरकारी समाचार एजेंसी अनादोलु ने शुक्रवार को यह खबर दी। एजेंसी ने बताया कि नाविकों की सेहत ठीक है। उन पर सशस्त्र लोगों ने उस समय हमला कर दिया था जब वे एक नौवहन कंपनी के मालवाहक जहाज पर सवार थे।

इस्तांबुल। नाइजीरिया के तट पर ‘‘समुद्री डाकुओं’’ द्वारा अपहृत किए गए तुर्की के 10 नाविकों को रिहा कर दिया गया है। तुर्की की सरकारी समाचार एजेंसी अनादोलु ने शुक्रवार को यह खबर दी। एजेंसी ने बताया कि नाविकों की सेहत ठीक है। उन पर सशस्त्र लोगों ने उस समय हमला कर दिया था जब वे एक नौवहन कंपनी के मालवाहक जहाज पर सवार थे।

इसे भी पढ़ें: राजनयिक की हत्या के बाद तुर्की ने इराकी कुर्दिस्तान पर किया हवाई हमला

बंधकों की रिहाई के बारे में अभी विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है। तुर्की की मीडिया ने कंपनी के एक बयान के हवाले से गत महीने कहा था कि जहाज पर ‘‘समुद्री डाकुओं’’ ने उस समय हमला किया जब वह कैमरून से आइवरी कोस्ट जा रहा था। डाकुओं ने नाविकों का फिरौती के लिए अपहरण किया था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़