बॉलीवुड का कास्टिंग डायरेक्टर हुआ गिरफ्तार, चलाता था सेक्स रैकेट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2020

मुंबई। मुंबई पुलिस ने सेक्स रैकट से कथित तौर पर जुड़े बॉलीवुड के एक कास्टिंग निर्देशक को उपनगरीय वर्सोवा से गिरफ्तार कर एक मेकअप कलाकार और जूनियर कलाकार को बचाया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: फ्लाईट में पूर्व बॉलिवुड अभिनेत्री से छेड़छाड़ के आरोपी विकास सचदेव को तीन साल की सजा

एक अधिकारी ने बताया कि एक पुख्ता सूचना पर सामाजिक सेवा शाखा ने मंगलवार को 32 वर्षीय नवील प्रेमलाल आर्य को गिरफ्तार किया। वह दो पीड़ितों का 60-60 हजार रुपये में सौदा कर रहा था। आरोपी से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि पिछले कुछ महीनों से यह रैकट चल रहा था और कई मॉडल व बॉलीवुड के कलाकार इसमें शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: Mr.लेले फिल्म का पोस्टर आउट, कुछ ऐसे अंदाज में दिखे वरूण धवन

सामाजिक सेवा शाखा के वरिष्ठ निरीक्षक संदेश येओले ने बताया कि बचाई गई दोनों महिलाएं पश्चिम बंगाल की हैं। वे दिल्ली में इस रैकेट से जुड़े दलाल अश्विन कुमार के संपर्क में थी जिसने उन्हें मुंबई भेजा था। उन्होंने बताया कि इस मामले में आर्य के दो और सहयोगी वांछित हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

इसे भी देखें-एक किताब ने खोले लता मंगेशकर की जिंदगी के गहरे राज़ | lata mangeshakr slow poison

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री