Mr.लेले फिल्म का पोस्टर आउट, कुछ ऐसे अंदाज में दिखे वरूण धवन

varun-dhawan-s-film-mr-lele-will-be-released-in-theaters-on-january-1-2021
[email protected] । Jan 15 2020 2:18PM

अभिनेता वरुण धवन की एक और मनोरंजक फिल्म मिस्टर लेले साल 2021 में आने वाली है। ‘‘दुल्हनिया’’ सीरीज की फिल्में बनाने वाला धर्मा प्रोडक्शंस ‘‘मिस्टर लेले’’ का भी निर्माण कर रहा है। करण जौहर के नेतृत्व वाले प्रोडक्शन बैनर ने फिल्म की रिलीज की तारीख और वरुण के फर्स्ट लुक वाले पोस्टर को सोमवार को ट्विटर पर साझा किया।

मुंबई। निर्देशक शशांक खेतान और अभिनेता वरुण धवन की जोड़ी एक और मनोरंजक फिल्म ‘‘मिस्टर लेले’’ बनाने जा रही है, जो एक जनवरी 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दोनों ने इससे पहले ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’’ और ‘‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’’में साथ काम किया था।

‘‘दुल्हनिया’’ सीरीज की फिल्में बनाने वाला धर्मा प्रोडक्शंस ‘‘मिस्टर लेले’’ का भी निर्माण कर रहा है। करण जौहर के नेतृत्व वाले प्रोडक्शन बैनर ने फिल्म की रिलीज की तारीख और वरुण के फर्स्ट लुक वाले पोस्टर को सोमवार को ट्विटर पर साझा किया।

इसे भी पढ़ें: 2020 की टॉप 10 बॉलीवुड मूवीज

ऐसी खबरें थीं कि फिल्म में भूमि पेडनेकर और जाह्नवी कपूर होंगी, लेकिन निर्माताओं ने अभी इसकी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है। वरुण अब ‘‘स्ट्रीट डांसर 3डी’’ में दिखाई देंगे, जो 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है। 

इसे भी देखें- एक किताब ने खोले लता मंगेशकर की जिंदगी के गहरे राज़ | lata mangeshakr slow poison

All the updates here:

अन्य न्यूज़