शिवाजी से मोदी की तुलना वाली किताब लेखक ने ली वापस, BJP बोली- हमारा कोई लेना-देना नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज से तुलना वाली किताब के लेखक ने अपनी किताब वापस ले ली है। इस किताब के कारण विरोध तेज होने के बाद पार्टी ने विवाद को शांत करने के लिए ऐसा कदम उठाया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि जय भगवान गोयल (लेखक) की किताब से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने निजी हैसियत से यह किताब लिखी है। उन्होंने भावनाएं आहत करने के लिए महाराष्ट्र और बाहर के लोगों से खेद भी प्रकट किया है। उन्होंने किताब वापस ले ली है। अब विवाद का अंत हो जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: शिवाजी से तुलना वाली किताब के खिलाफ राकांपा की छात्र इकाई ने की शिकायत

गोयल भाजपा के सदस्य हैं। महाराष्ट्र में भाजपा के प्रतिद्वंद्वियों ने इस किताब के खिलाफ पार्टी पर निशाना साधा और मराठा योद्धा के अपमान का आरोप लगाया। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने किताब ‘आज के शिवाजी : नरेंद्र मोदी’ की आलोचना की। 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana