Chardham Yatra 2025| चारधाम यात्रा के लिए होने लगी बूकिंग, जौलीग्रांट से हेलिकॉप्टर सर्विस के लिए हुई इतनी बुकिंग, किराया भी जानें

By रितिका कमठान | Apr 01, 2025

इस वर्ष चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। तीर्थयात्रियों की सुविधा को देखते हुए जौलीग्रांट हेलीपैड से हेलिकॉप्टर सर्विस की शुरुआत होने जा रही है। हेलिकॉप्टर सर्विस की शुरुआत के जरिए श्रद्धालुओं को दर्शन करना आसान हो जाएगा। हेलिकॉप्टर सर्विस की शुरुआत दो मई से होगी।

 

बुकिंग 20 जून तक कंफर्म

चार धाम की यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर सर्विस की बुकिंग जल्दी भरती जा रही है। इस बार केदारनाथ और बदरीनाथ के लिए रुद्राक्ष एविएशन कंपनी के एमआई 17 डबल इंजन हेलिकॉप्टर उड़ान भरेंगे। इससे उड़ान भरने के लिए 20 जून तक की 70 फीसदी बुकिंग पूरी हो चुकी है।

बता दें कि हेलिकॉप्टर दो मई से रोजाना उड़ान भरेगा, जिसमें 20 श्रद्धालुओं को जौलीग्रांट से दो धामों के दर्शन कराए जाएंगे और वापस जौलीग्रांट छोड़ा जाएगा। एक दिन में ही श्रद्धालु दो धाम के दर्शन कर सकेंगे और उन्हें रात में विश्राम करने की सुविधा मिलेगी। इस वर्ष सरकार ने रॉयल्टी व लैंडिंग चार्ज बढ़ाया है। इस कारण कंपनियों ने हेलिकॉप्टर सर्विस का चार्ज बढ़ाया है।

 

ये होगा किराया

एक दिन में श्रद्धालुओं को दो धामों के दर्शन की सुविधा मिलेगी। इस सुविधा के लिए यात्रियों को 1,21,000 प्रति यात्री किराया का भुगतान करना होगा। रात में विश्राम के बाद वापसी पर 1,41,000 प्रति यात्री किराया होगा जबकि बीते वर्ष ये राशि क्रमश 1,11,000 और 1,31,000 प्रति यात्री थी। इस वर्ष किराए में 10 हजार रुपये का इजाफा हुआ है। बता दें कि चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर होगी जब गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। दो मई को केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। इन यात्राओं की शुरुआत के साथ ही हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू होगी।

बता दें कि हेली सेवा को अस्थाई रूप से मौसम खराब होने की स्थिति में रोका जाएगा। खराब मौसम में उड़ानें संचालित करना जोखिम भरा होता है। चारधाम की यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा का खास ख्याल रखा जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

Rajasthan के Kalki Temple में संगमरमर के घोड़े का भर रहा घाव, जुड़ी है रहस्यमयी मान्यता

Assam में Gaurav Gogoi और Bhupesh Baghel के काफिले पर पथराव, BJP पर हमला करने का आरोप

Iran Revolutionary Guard ने US को दी चेतावनी, टकराव बढ़ा तो बदल देंगे युद्ध का भूगोल

Tamil Nadu CM Joseph Vijay ने Breakfast Scheme का विस्तार किया, कक्षा 6 से 8 के छात्र जुड़े