न्यूयॉर्क टाइम्स की 100 उल्लेखनीय किताबों में शामिल हुई मेघा मजूमदार की किताब ‘द बर्निग’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2020

न्यूयॉर्क। प्रतिष्ठित अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस वर्ष की 100 उल्लेखनीय किताबों की सूची जारी की है जिसमें आलोचकों की प्रशंसा पा चुके तीन भारतीय लेखकों की किताबें भी शामिल हैं। इस सूची में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बाराक ओबामा का संस्मरण ‘ए प्रॉमिस्ड लैंड’ भी शामिल है। न्यूयॉर्क टाइम्स के पुस्तक समीक्षा संपादकों ने दुनिया भर में प्रकाशित कल्पना आधारित उपन्यास, कविता और कथेतर साहित्य आदि की समीक्षा कर यह सूची तैयार की है। इस सूची में भारत में जन्मी मेघा मजूमदार की किताब ‘ द बर्निग’ को भी जगह मिली है। यह किताब भारतीय महानगर में आतंकवादी घटना पर आधारित है।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप के सबसे बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर कोरोना वायरस से संक्रमित, खुद को किया क्वारंटाइन

केरल में पली-बढ़ी दीपा अनाप्परा की किताब ‘ जिन्न पेट्रोल ऑन दि पर्पल लाइन’ को भी सूची में जगह मिली है। भारतीय पत्रकार दीपा का यह पहला उपन्यास है जिसमेंनौ साल का एक बच्चा अपने सहपाठी के गायब होने की गुत्थी सुलझाने की कोशिश करता है। सामंत सुब्रमण्यिम तीसरे लेखक हैं जिन्होंने इस सूची में अपनी जगह बनाई है। उनकी किताब ‘ ए डोमिनेंट कैरेक्टर: दि रैडिकल साइंस ऐंड रेस्टलेस पॉलिटिक्टस ऑफ जेबीएस हैलडेन’ के लिए यह सम्मान मिला है। यह किताब ब्रिटिश जीवशास्त्री और वामपंथी हैलडेन पर लिखी गई है।

प्रमुख खबरें

Kishanganj : रसोई गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, महिला और तीन बच्चों की जलकर मौत

बेटी के साथ बलात्कार के जुर्म में पिता को तिहरे आजीवन कारावास की सजा

Jammu-Kashmir में बाढ़ और हिमस्खलन ने मचाई तबाही, ताजा हुईं 2014 की यादें

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने अभियान को ढर्रे पर लाना चाहेंगे सनराइजर्स