बोरिस जॉनसन को मिला सांसदों का साथ, ब्रिटेन में 12 दिसंबर को होंगे आम चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2019

लंदन। ब्रेक्जिट गतिरोध खत्म करने के लिए चुनाव कराने के ब्रिटेन के प्रधनमंत्री बोरिस जॉनसन के आह्वान का ब्रिटेन के सांसदों ने समर्थन किया जिसके बाद अब देश में 12 दिसंबर को चुनाव होंगे। कुछ ही घंटे पहले यूरोपीय यूनियन (ईयू) ने ब्रिटेन के अलग होने को जनवरी के अंत तक टालने पर औपचारिक रूप से सहमति दी थी। मंगलवार रात हाउस ऑफ कॉमन्स ने चुनाव की तारीख के पक्ष में मतदान किया।

अगर हाउस ऑफ लॉर्ड्स इस संबंध में विधेयक पारित कर देता है और इस सप्ताह के अंत तक इस पर कानून बन जाता है तो ब्रिटेन में यह चार साल के भीतर तीसरा चुनाव होगा। कानून बनने के बाद मतदान की तारीख तक पांच हफ्ते तक प्रचार होगा। इसे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन के क्रिसमस के पहले चुनाव कराने और ब्रेक्जिट की योजना के पक्ष में जन समर्थन हासिल करने के प्रयासों को समर्थन मिलने के तौर पर देखा जा रहा है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री मध्यावधि चुनाव सांसदों के समर्थन से ही करवा सकते हैं। इससे पहले वह तीन बार जॉनसन की कोशिश को बाधित कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar में Qazi Touqeer पर भद्दी टिप्पणी के लिए Reeti Tiwari पर भड़के Salman Khan

FIP ने Aviation Minister Ram Mohan Naidu को लिखा पत्र, AI-171 जांच पैनल में मांगा प्रतिनिधित्व

Asian Games Men Hockey: भारत ने जापान को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

दातों से खोली बोतल और देखते ही देखते पूरी गटक ली...रांची में शराब पीकर टल्ली हुई बंदरिया, सेल्समैन ने वीडियो बना किया वायरल