Boris Johnson Wins Confidence Vote | ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन ने विश्वास मत जीता, 359 में से 211 सांसदों ने उन पर भरोसा जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2022

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव जीत लिया। कंजरवेटिव पार्टी के 211 सदस्यों ने उनके पद पर बने रहने के पक्ष में मतदान किया। अंतिम परिणाम के अनुसार, ‘टोरी’ के कम से कम 148 संसदीय सदस्यों ने उनके खिलाफ वोट किया था। इससे उनके समीक्षकों को उनकी आलोचना करने का मौका मिल गया है, जबकि उनके समर्थकों का कहना है कि परिणाम दिखाते हैं कि पार्टी के अधिकतर सदस्य उनके साथ हैं। परिणाम आने के बाद जॉनसन ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि राजनीति और देश के लिए यह एक बेहद अच्छा परिणाम है।’’

इसे भी पढ़ें: गडकरी ने प्रतिदिन 60 किलोमीटर राजमार्ग निर्माण का लक्ष्य तय किया

गौरतलब है कि डाउनिंग स्ट्रीट (प्रधानमंत्री आवास) में जून 2020 में आयोजित एक जन्मदिन पार्टी में कोविड-19 लॉकडाउन संबंधी नियमों के उल्लंघन के आरोप को लेकर 40 से अधिक सांसदों ने जॉनसन के इस्तीफे की मांग की थी। मामला लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है और शीर्ष सिविल सेवक सू ग्रे के नेतृत्व में की गई जांच की विफलताओं को लेकर भी कई सवाल उठाए गए हैं। स्कॉटलैंड यार्ड जांच के बाद जारी रिपोर्ट में कहा गया था कि कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए 2020-2021 के लॉकडाउन के दौरान सरकारी कार्यालयों के भीतर दलों ने नियमों का उल्लंघन किया। जॉनसन और उनकी पत्नी कैरी पर जून 2020 में डाउनिंग स्ट्रीट के कैबिनेट रूम में लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन कर जन्मदिन की पार्टी आयोजित करने के आरोप में जुर्माना भी लगाया गया था।

प्रमुख खबरें

Sawan Third Monday पर ग्रहों के राजा का राशि परिवर्तन, Lucky Zodiac Signs की बढ़ेगी Wealth और Reputation

Rajasthan Cabinet approves UCC Bill 2026: राजस्थान में बहुविवाह पर बैन और पंजीकरण अनिवार्य, कैबिनेट की मुहर

NCB Mumbai का Interstate Drug Network पर बड़ा एक्शन, Gujarat से Mumbai तक फैला था अवैध कारोबार

Dharamshala में Tibet Tattoo Protest: चीन के Ethnic Unity Law के खिलाफ तिब्बतियों का अनोखा और बड़ा संघर्ष