धार जिले में चांदी के कड़ों के लिए बुजुर्ग महिला के काटे दोनो पैर, उतारा मौत के घाट

By सुयश भट्ट | Sep 24, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के धार जिले में एक 70 वर्षीय महिला की गुरुवार को चांदी के कड़े के लिए पैर काट कर निर्दयता पूर्वक हत्या कर दी है। यह महिला घर से कुछ दूर अपने खेत पर खरपतवार हटाने के लिए गई थी। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मौके पर पहुंचकर पड़ताल की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

आपको बता दें कि महिला की पहचान 70 वर्षीय रतन बाई है। वह गुरुवार की शाम को अपने घर से खेती संबंधी कार्य करने के लिए खेत पर गई थी। और तभी अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। और चांदी के आभूषण निकालने के नीयत से दोनों ही पैर निर्दयता से काट दिए।

दरअसल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति को महिला का पैर कटा हुआ दिखाई दिया तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस और स्वजन हरकत में आए और तुरंत ही मौके पर पहुंचे । वहां पहुंचने पर मालूम हुआ कि महिला की मृत्यु हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें:पन्ना में युवती पर एसिड फेक मसली उसकी आंखें, 2 आरोपी 5 घण्टे के अंदर हुए गिरफ्तार 

वहीं जानकारी मिली है कि महिला ने अपने बचाव के लिए संघर्ष भी किया। इसमें उसे सिर पर चोट भी आई । वहीं रक्त स्त्राव अधिक होने के कारण महिला की तुरंत ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मौके पर पहुंच कर पड़ताल शुरू कर दी है। चांदी की कड़ाें की कीमत करीब पचास हजार बताई जा रही है।

प्रमुख खबरें

Russia पर Ukraine का बड़ा Drone हमला, 1100 से अधिक मानवरहित विमान गिराने का दावा

DPIIT की FTA पर विशेष कार्यशाला 22 सितंबर को, पीयूष गोयल करेंगे अध्यक्षता

Suchika Tariyal ने Asian Games MMA के सेमीफाइनल में बनाई जगह, पदक किया पक्का

Nandigram Bypoll में Mamata Banerjee ने Congress उम्मीदवार को दिया समर्थन