गेंदबाजी कोच भरत अरुण बोले, कोहली की तुलना धोनी से करना ठीक नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2019

मैनचेस्टर। महेंद्र सिंह धोनी की बीच के ओवरों में स्ट्राइक रोटेट करने में नाकामी पिछले कुछ समय से चिंता का विषय बनी हुई है लेकिन भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने कहा कि उनकी बल्लेबाजी की तुलना विराट कोहली से नहीं की जा सकती है जो अभी दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं। धोनी ने अफगानिस्तान के खिलाफ 52 गेंदों पर 28 रन बनाये जबकि कोहली ने 63 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली और उनका स्ट्राइक रेट 100 से अधिक रहा। लेकिन अरुण ने कहा कि धोनी के स्ट्राइक रेट की कोहली से तुलना नहीं की जानी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: पाक ने न्यूजीलैंड का विजय रथ रोका, नाकआउट की उम्मीद बढ़ायी

भारत ने मैनचेस्टर में पाकिस्तान के खिलाफ 335 रन बनाये थे और अरुण को उम्मीद है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार को भी ऐसा ही होगा। उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप हमारे पहले तीन मैचों पर गौर करो तो हमने वास्तव में अच्छा स्कोर बनाया। अफगानिस्तान के खिलाफ विकेट पर रन बनाना आसान नहीं था। लेकिन मुझे लगता है कि यह परिस्थितियों को समझना और उनसे तालमेल बिठाने से जुड़ा मसला है। ’’

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज