ब्राजीली फुटबॉल प्रमुख यौन उत्पीड़न के मामले में 30 दिनों के लिए निलंबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2021

साओ पाउलो। ब्राजीली फुटबॉल परिसंघ (सीबीएफ) के अध्यक्ष रोजेरियो काबोक्लो को यौन उत्पीड़न के आरोपों के कारण 30 दिन के लिये निलंबित कर दिया गया है। सीबीएफ ने रविवार को बयान में कहा कि नैतिक समिति ने उसे काबोक्लो को अस्थायी रूप से निलंबित करने के फैसले से अवगत कराया है। समिति अभी आरोपों की जांच कर रही है और निलंबन को आगे बढ़ाया जा सकता है। काबोक्लो ने किसी भी तरह के गलत काम से इन्कार किया है। ग्लोबो ईस्पोर्ट वेबसाइट के अनुसार उन पर एक पूर्व महिला कर्मचारी ने शुक्रवार को यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये थे।

प्रमुख खबरें

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 2007 के पुराने मामले में गिरफ्तार

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी